फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी से मारपीट का आरोप, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव पढे़नी में बैंक ऋण वसूली करने गए कर्मचारी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ने बताया कि 30 अक्तूबर को ऋण विभाग के मैनेजर इलियास और सचिन यादव ने गांव पढ़ेनी में एक एनजीओ के सचिव सुुगरा से उनकी दुकान पर पहुंच कर बैंक ऋण चुकाने को कहा। इस दौरान शुगरा के पति हक्कू ने अभद्रता शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो हक्कू और उनके पुत्र हासम, अजरूद्दीन मुकरी निवासी पढे़नी और दामाद ताहिर निवासी उटावड़ ने मिलकर लात-घूसों और कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतलों से उनके ऊपर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों को चोट भी आई और एक का चश्मा भी टूट गया। जब वे जान बचाकर भाग रहे थे तो आरोपियों ने दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें