फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंबाइन निकलने के लिए रास्ता न देने पर दंपती व बेटे को पीटा

Tue, 14 Oct 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जिला अस्पताल पुहंचे घायल मोहम्मद सलीम, पत्नी व बेटा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव मलिकपुर खादर में शनिवार दोपहर झगड़ा हुआ। इनमें घायल हुए दंपती व उनके बेटे को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां उन्होंने गांव के ही अन्य परिवार पर डंडों से पीटने के आरोप लगाए। सूचना पाकर पहुंची छछरौली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव के मोहम्मद सलीम ने बताया कि उनका गांव में पोल्ट्री फार्म है, जिसके साथ लगती उनकी जमीन पर उन्होंने पॉप्लर के पेड़ लगाए हुए हैं। इस जमीन के साथ गांव के एक किसान के खेत हैं। सलीम ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे वह बेटे कलीम खान के साथ पोल्ट्री फॉर्म पर थे, तब यह किसान अपने खेत से फसल कटाई के लिए कंबाइन मशीन लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

किसान ने कंबाइन मशीन अपने खेत में ले जाने के लिए उनकी जमीन से रास्ता देने के लिए कहा। तब किसान को बताया कि उनके खेत में पॉपुलर के पेड़ खड़े हैं, जो यहां से कंबाइन मशीन निकालने से टूट जाएंगे। इस बात पर किसान व उनके बीच काफी देर बहस हुई। आरोप है कि कुछ देर बाद किसान व उसके बेटे और पत्नी लाठी-डंडे लेकर उनके घर आए और उसे (सलीम), पत्नी व बेटे कलीम को पीटने लगे।
विज्ञापन

डंडा मारकर बेटे कलीम की बाजू तोड़ दी, वहीं पत्नी की आंख व उसके (सलीम) सिर में चोट मार दी गई। इसके बाद किसान, उसके बेटों व पत्नी के साथ मौके से चले गए। उन्होंने जाते समय घर के बाहर खड़ी बाइक भी तोड़ दी। पड़ोसी उसे (सलीम), पत्नी व बेटे को छछरौली के अस्पताल लाए, जहां से चिकित्सक ने उन्हें सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें