फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से फिर गुलजार होंगे परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। भीषण गर्मी के कारण बढ़ाई गई छुट्टियों के बाद जिले के परिषदीय स्कूल बृहस्पतिवार से दोबारा खुल जाएंगे। गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों में 24 जून तक अवकाश घोषित किया गया था। अब विद्यालयों में बच्चों के स्वागत और शिक्षण कार्य शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार पहले दिन बच्चों पर पढ़ाई का दबाव नहीं डाला जाएगा। उन्हें खेलकूद, संवाद और अन्य गतिविधियों के माध्यम से दोबारा स्कूल के माहौल से जोड़ा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। मामूरा प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका दीपा अरोरा ने बताया कि पहले दिन बच्चों के लिए खेलकूद और शारीरिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ताकि वे सहज महसूस करें और नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें