फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लंबे मार्गों की बसों में चालक-परिचालकों की तैनाती में भ्रष्टाचार, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के हाथरस डिपो में हरिद्वार, देहरादून, लखनऊ, बल्लभगढ़ सहित लंबी दूरी पर चलने वाली बसों में चालक-परिचालकों को भेजने के लिए प्रति माह चार-पांच हजार रुपये प्रतिमाह मांगने का आरोप लगाया है। चालक-परिचालक ने डिपो के लेखाकार और पूर्व एआरएम पर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

डिपो संविदा परिचालक तरुण कुंवर सिंह व संविदा चालक नीरज कुमार ने डीएम से शिकायत की है। आरोप है कि उनसे एक बस का स्थायी रूप से संचालन कराया जा रहा था, लेकिन अब वाहन आवंटन प्रभारी की ओर से उन्हें बस नहीं दी जा रही। यहां के लेखाकार पूरे डिपो को चला रहे हैं। वह पूर्व एआरएम के साथ मिलकर बसों को बेचे जाने का काम कर रहे हैं। लंबी दूरी की बसों पर भेजने के लिए रुपये मांगे जा रहे हैं, उनसे भी चार हजार रुपये की मांग की गई थी। अनुभवहीन चालकों- परिचालकों को लम्बे मार्ग पर भेजा जा रहा है।



तरुण कुंवर नामक चालक मेरे पास शिकायत लेकर आया था, मैंने उसे बोला था कि स्थानीय मार्ग पर ड्यूटी करें, रुपये लेने का मामला संज्ञान में नहीं है। लेखाकार व पूर्व एआरएम पर जो आरोप लगाए हैं, उनके बारे में जानकारी की जाएगी, अगर थोड़ी भी सच्चाई हुई तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यालय को भी लिखा जाएगा। - मंगेश कुमार, प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, हाथरस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें