फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-82 में गला हुआ पोल गिरा, हादसा टला

सार

नोएडा के सेक्टर-82 में शुक्रवार सुबह एक जर्जर बिजली का पोल गिरने से पास के पेड़ में आग लग गई। स्थानीय निवासियों और विभाग की सूझबूझ से आग पर तुरंत काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा(संवाद)। सेक्टर-82 के पॉकेट-7 स्थित ब्लॉक-9 में शुक्रवार सुबह एक गला हुआ बिजली का पोल अचानक गिर गया। गिरते समय वह पास के पेड़ पर जा टकराया। इससे पेड़ में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। निवासियों ने तुरंत बिजलीघर को फोन कर सप्लाई कटवाई। इससे आग फैलने से पहले ही नियंत्रण पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। निवासियों ने बताया कि इलाके में कुछ पोल जर्जर हालत में हैं। इस बार गिरे पोल की स्थिति को देखते हुए लोगों ने समय रहते विभाग को सतर्क किया। विद्युत विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीम मौके पर भेजी और दिन में ही उस पोल को बदल दिया। एसडीओ ने बताया कि विभाग लगातार पुराने पोलों का निरीक्षण कर रहा है और जहां भी जरूरत होगी, पोल बदले जाएंगे ताकि बिजली आपूर्ति सुरक्षित और निर्बाध बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें