फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: तीसरी लहर को लेकर तैयारी योग और ध्यान से दूर होगी बीमारी- दिव्या द्विवेदी

Thu, 15 Jul 2021 10:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

तनाव होना एक आम बात है लेकिन इसका बना रहना बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। लेकिन कुछ सामान्य आदते ऐसी हैं जिन्हें अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है और वह आदतें हैं योगा व ध्यान की।
विज्ञापन
दिव्या द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है। लोग स्वस्थ रहने के कई उपाय कर रहे हैं। एक तरफ जहां तीसरी लहर आने की संभावना है। वहीं कुछ लोग योगा और ध्यान करके तनाव कम करने में लगे हैं। मशहूर अभिनेत्री दिव्या द्विवेदी ने कहा कि आज के समय की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में 'तनाव' एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं।

विज्ञापन


तनाव के कई जोन हो सकते हैं फिर चाहे वह करियर से जुड़े हों या फिर पर्सनल लाइफ से, लेकिन यह कई समस्याओं की उत्पत्ति का कारण बनता हैं। जब तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य को खराब करता है तो शारीरिक समस्याएं और बीमारियां भी हमें जकड़ने लगती हैं।

तनाव होना एक आम बात है लेकिन इसका बना रहना बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। लेकिन कुछ सामान्य आदते ऐसी हैं जिन्हें अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है और वह आदतें हैं योगा व ध्यान की।
विज्ञापन


लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्या द्विवेदी ने तनाव को दूर करने के लिए योगा और ध्यान को असरदायक बताया है। दिव्या ने कई भोजपुरी फिल्मों के साथ 'राजेश्वरी' जैसे कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। इसके अलावा दिव्या द्विवेदी ने काफी सारे म्यूजिक वीडियो भी किए हैं।

अगर बॉलीवुड में दिव्या के द्वारा किए गए काम की बात की जाए तो वह साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'ये दिल' में नजर आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने तब्बू और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म 'खंजर' में भी काम किया है। वर्तमान में दिव्या ना केवल एक अभिनेत्री हैं बल्कि फैशन और लाइफस्टाइल ब्लॉगर के साथ एक प्रशिक्षक भी हैं।

सोशल मीडिया पर दिव्या के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। शुरुआत में एक लोकल रेडियो स्टेशन में काम किया करती थीं, जहा उन्हें उनके लुक्स और काम को लेकर काफी प्रशंसा मिला करती थी। जिसकी वजह से उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में जाने का एक सपना देखा और कड़ी मेहनत के जरिए उन्होंने अपना सपना पूरा करके दिखाया।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर दिव्या काफी सचेत रहती हैं और वह अपने फैंस को भी स्वस्थ रहने का संदेश देती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर स्वास्थ्य, योगा और ध्यान से सम्बंधित टिप्स साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें