फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः गौतमबुद्ध नगर में 30 अप्रैल तक बढ़ाया नाइट कर्फ्यू, गाजियाबाद में रेस्टोरेंट में बैठ के खाने पर पाबंदी

Tue, 20 Apr 2021 12:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/गाजियाबाद

सार

बढ़ते मामलों को देखते हुए सूबे के अलग-अलग जिले अपनी तरह से स्थानीय तौर पर इस महामारी से लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने भी कुछ कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अन्य राज्यों की तरह कोरोना की दूसरी लहर यूपी के लिए भी घातक साबित हो रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सूबे के अलग-अलग जिले अपनी तरह से स्थानीय तौर पर इस महामारी से लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने भी कुछ कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गाजियाबाद में तत्काल प्रभाव से होटल- रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की व्यवस्था बंद कर दी गई है। रेहड़ी-पटरी पर लगे ठेलों पर पर भी खड़े होकर खाने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। हालांकि टेकअवे यानी पैक करके ले जाने की व्यवस्था लागू रहेगी। ऑनलाइन आर्डर करके भी खाना मंगवा सकते हैं। यह आदेश सोमवार को प्रशासन की ओर से जारी किए गए।

गौतमबुद्ध नगर
गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिले में 30 अप्रैल तक के लिए नाइट कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन


गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण का नया रिकॉर्ड
बीते 24 घंटे में 827 नए लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। इसके साथ ही अप्रैल महीने में अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या 4382 हो गई है। इनमें से 3440 मरीज बीते 10 दिन के अंदर संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें