फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में मदद कर मसीहा बने कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी

विज्ञापन
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पीड़ित परिवार के साथ पीआरबी पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कोरोना संक्रमण से संघर्ष के बीच पुलिस के दो सराहनीय कार्य सामने आए हैं। दादरी क्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शिमला से नोएडा लौट रहे एक परिवार की कार खराब होने पर पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद की। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण पत्नी और बेटी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद रो-रोकर आत्महत्या की बात कर रहे युवक को परी चौक पर चौकी इंचार्ज ने ढांढस बंधाया और समझा-बुझाकर वापस घर भेजा। दोनों ही मामलों में पुलिस कर्मियों के कार्य की सोशल मीडिया पर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार देर रात शिमला से नोएडा लोट रहे परिवार की कार खराब हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद मांगी तो पीआरवी 1271 मौके पर पहुंची। पीआरवी पर तैनात कमांडर भरत सिंह के पायलट योगेंद्र बंसल ने मैकेनिक बुलाकर कार रिपेयर कराई और परिवार को सकुशल रवाना किया। उधर, ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित हो गईं। दोनों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराने के बाद व्यक्ति काफी परेशान हो गया और परी चौक पर रोते हुए आत्महत्या की बात करने लगा। परी चौक, चौकी पुलिस ने उसकी समस्या जानने के बाद युवक को समझाया और कहा कि इन परिस्थितियों में उसे हिम्मत से काम लेना चाहिए। इसके बाद युवक ने आत्महत्या का ख्याल दिल से निकाल दिया। चौकी प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने उसे समझा-बुझाकर वापस घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें