फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : पुणे से सीधे जिम्स पहुंची चार की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस : पुणे से सीधे जिम्स पहुंची चार की रिपोर्ट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कारोना वायरस की रिपोर्ट के लिए अब राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) प्रशासन को इंतजार नहीं करना होगा। फजीहत के बाद सीएमओ कार्यालय ने पुणे स्थित माइक्रोबॉयोलॉजी लैब से रिपोर्ट सीधे जिम्स भेजने की व्यवस्था करा दी है। व्यवस्था अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद ही की गई है।
दरअसल, जिम्स में जांच के बाद 17 संभावितों के नमूने सीएमओ कार्यालय भेजे गए थे। 25 दिन गुजरने के बाद भी जिम्स को इनकी रिपोर्ट नहीं मिली। जिम्स ने इन लोगों को संभावित मरीजों की सूची में रखा था। रिपोर्ट नहीं आने के कारण उनके नाम नहीं काटे गए। ऐसे में जिम्स इन लोगों को लेकर संशय में था। 14 फरवरी को अमर उजाला के माई सिटी अंक में ‘17 के लिए नमूने, 25 दिन बाद भी नहीं मिली रिपोर्ट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में सीएमओ कार्यालय की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। खबर का असर यह हुआ कि सीएमओ कार्यालय ने जिम्स से रिपोर्ट सीधे ही पुणे स्थित माइक्रोबॉयोलॉजी लैब भेजने के लिए कर्मी तैनात कर दिया है। जिम्स प्रशासन नमूने लेकर संबंधित कर्मी को उपलब्ध करा देता है। इसके बा कर्मचारी कोरियर से नमूने लैब भेजता है। वहां से निर्धारित समय में रिपोर्ट कर्मचारी के पास आती है। जिसे जिम्स को उपलब्ध करा दी जाती है। चार लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट जिम्स को मिल चुकी है। इनके नाम संभावितों की सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं, अभी तक जिम्स में कोरोना वायरस संभावित 40 से अधिक लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय ने पुणे लैब से सीधे ही रिपोर्ट मंगाने की व्यवस्था कर दी है। चार लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। सभी किसी में बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
- डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी, जिम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें