फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर कोरोना का मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का फिर एक नया मामला
विज्ञापन

नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना एक नया मामला सामने आया। पुन्हाना खंड के गांव सिहरी सिंगलहेड़ी निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले सोमवार को जिले में एक भी सक्रिय मरीज नहीं रह गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना को लेकर जिले में स्थिति काफी बेहतर है, फिर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

नूंह में 3 अप्रैल 2020 को कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा भी हुआ। एक समय जिले में प्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज थे। इसके बाद ईद के पर्व से पहले कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं रह गया था। बीते सोमवार को भी जिले में कोई सक्रिय मरीज नहीं था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को एक नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1872 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिले में अब तक कोरोना के 1702 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1671 स्वस्थ हो चुके हैं। 30 लोगों की अब तक मौत हुई है। अब तक 173732 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें