कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत, 41 को संक्रमण
नोएडा। कोरोना पॉजिटिव गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। मरीज को सेक्टर-30 के जिला अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की गणना गाजियाबाद स्वास्थ्य महकमे के आंकड़ों में ही होगी। जिले में मृतकों की संख्या 8 ही बनी हुई है। इसके अलावा 41 नए मामले सामने आए। इससे आंकड़ा बढ़कर 632 तक पहुंच गया है। ठीक होकर जाने वाले 413, एक्टिव केस 211, क्रॉस नॉटीफाइड 48 हैं। वहीं, रविवार को 31 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इसमें शारदा अस्पताल से 10, कैलाश अस्पताल से 5 और जिम्स से 15 छुट्टी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि रविवार को सामने आए मामलों में सेक्टर 62 निवासी महिला (54), सेक्टर-31 निवासी बुजुर्ग (67), सेक्टर-73 निवासी युवक (38), नोएडा की चेरी काउंटी निवासी महिला (51), सेक्टर-12 निवासी व्यक्ति (53), सेक्टर-22 निवासी व्यक्ति (31), सेक्टर-74 निवासी महिला (56), सेक्टर-22 निवासी महिला (71), सेक्टर-11 निवासी महिला (49), सेक्टर-62 निवासी व्यक्ति (58), सेक्टर-44 निवासी व्यक्ति (32), सेक्टर-21 निवासी बुजुर्ग (72), सेक्टर-11 निवासी महिला (49), सेक्टर-62 निवासी व्यक्ति (58), सेक्टर-44 निवासी युवक (32), सेक्टर-21 निवासी महिला (68), ममूरा निवासी व्यक्ति (55), बीटा-1 निवासी व्यक्ति (34), सेक्टर-27 निवासी महिला (37), सेक्टर-47 निवासी व्यक्ति (57), सेक्टर-110 निवासी व्यक्ति (48), सेक्टर-40 निवासी किशोर (14), सेक्टर-49 निवासी महिला (39), ग्रेटर नोएडा गामा निवासी व्यक्ति (42), लखनवाली निवासी व्यक्ति (40), सेक्टर-26 निवासी व्यक्ति (54) व महिला (48), पंचशील ग्रीन ग्रेनो निवासी युवक (29), घोड़ी बछेड़ा निवासी व्यक्ति (45), नोएडा सेक्टर-22 निवासी महिला (46), सेक्टर-82 निवासी युवक (22), सेक्टर-63 निवासी व्यक्ति (51), सेक्टर-21 निवासी युवक (28), सेक्टर-137 निवासी व्यक्ति (48), सेक्टर-5 हरौला निवासी युवक (20), ग्रेटर नोएडा के डेल्टा टू निवासी युवक (26), सेक्टर-39 निवासी व्यक्ति (47), सूरजपुर ग्रेनो निवासी युवती (28) को कोरोना संक्रमण मिला। वहीं, खोड़ा के आजाद विहार निवासी जिला अस्पताल में मौत हुई है।
----------
सेक्टर-44 के 12 मरीज पॉजिटिव
सेक्टर-44 के 12 लोगों के सैंपल पिछले दिनों एक निजी लैब ने लिए थे। अब उनकी रिपोर्ट आई तो सभी पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को भर्ती करा दिया है। निजी लैब की रिपोर्ट के कारण इन्हें अभी जिले के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, सेक्टर 5, 8, 9, 10, ममूरा समेत 12 संवेदनशील स्थानों पर लगे कैंपाें में कुल 425 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इनमें से 7 को बुखार मिलने पर जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया।
--------
राज्य सरकार की रिपोर्ट में 20 पॉजिटिव
प्रदेश सरकार के रिपोर्ट कार्ड में जिला संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर है। पहले पर आगरा है। आगरा में 956 केस, जबकि गौतमबुद्धनगर में संख्या 640 दिखाई गई है। राज्य सर्विलांस कार्यालय की रिपोर्ट में रविवार को 20 पॉजिटिव दर्शाए गए हैं।