फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को 12 लोगों ने हराया, 11 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को 12 लोगों ने हराया, 11 नए मामले
विज्ञापन

नूंह। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं, जबिक 12 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। नए मामले नूंह में तीन, फिरोजपुर झिरका एक, तावडू तीन, रायपुर एक, कालपुरी एक और सूंध में दो केस आया है। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की टीमें गांवों में जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है। जिले में कोरोना के अब 90 एक्टिव मरीज हो गए हैं। अब तक कोरोना के 1040 मामले सामने आए हैं। इनमें 929 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 21 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 28123 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 27999 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। अब तक 50582 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 48815 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 453 की रिपोर्ट आनी शेष है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें