नूंह। जिले में बुधवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। इनमें नूंह के वार्ड नंबर 7 निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला और फिरोजपुर झिरका के अगोन निवासी 50 वर्षीय शामिल है। वहीं, बुधवार को 46 नए संक्रमित मिले। नूंह में 10, इंडरी में 4, तावडू में 16, पुन्हाना में 4 और फिरोजपुर झिरका में 7 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 19 लोग स्वस्थ भी हुए।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 266 है। जिले में अभी 2417 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4449 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4111 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 96905 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 71645 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 24260 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 250652 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 242870 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।