दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी बिजली संयंत्र स्थित एक कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर कॉपर के 45 बंडल चोरी कर लिए गए। घटना के एक माह बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी अजीत कुमार ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी बिजली संयंत्र स्थित इंजीनियर बालाजी कंपनी है। कंपनी में महाराष्ट्र के पुणे निवासी ओमकार अनंत मैनेजर के पद पर हैं । 11 अक्टूबर को साइड इंजीनियर बालाजी अशोक बाबर ने फोन करके बताया कि स्टोर रूम का ताला तोड़कर कॉपर तार के बंडलों में से 45 बंडल चोरी हो गए हैं । मैनेजर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद