दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुर गांव के समीप कार और दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी अजीत कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के मौला बाद गांव निवासी शिवकुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई सोनू व गौरी शंकर 14 नवंबर को दोपहर के समय बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर शीशपाल व मदन चौहान थे। कलौंदा गांव की तरफ से तीव्र गति से आ रही कार से दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया । घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है । घायल के भाई शिव कुमार ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है । संवाद