फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीईओ को बताईं किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों की लंबित मांगों और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (कृषक) का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. बलकार सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को 10 फीसदी भूखंड आवंटित करने, आबादी की भूमि की बैकलीज कराने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सहित कई लंबित मुद्दे उठाए। इस पर डॉ. बलकार सिंह ने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर सतपाल नागर, अरविंद पहलवान, राजीव भाटी, इंदर रोहिला, सोविंदर चेची समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें