फोटो है
शरबत वितरण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नोएडा। वाईएसएस फाउंडेशन ने बर्तन बैंक के सहयोग से शरबत वितरण का आयोजन किया। इस कार्य में तरुण टूर एंड ट्रेवल्स एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग का भी सहयोग रहा। वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा कि अभियान के माध्यम से नागरिकों को नो डिस्पोजेबल, ओनली री-यूजेबल व प्लास्टिक हटाओ, देश बचाओ का संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षक दुर्गा प्रसाद दुबे ने कहा कि प्लास्टिक हटाओ, देश बचाओ केवल एक नारा नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। तरुण टूर एंड ट्रेवल्स से अंकुर शर्मा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग से प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, अध्यक्ष, नवरत्न फाउंडेशन से अशोक श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, एनके अग्रवाल, सत्य नारायण गोयल, संदीप यादव, दिनेश कुमार, शिवम, प्रशांत यादव, राजू शर्मा, शीतल शर्मा, रेणु बाला समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।