फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संस्कृत भाषा के संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में धनवती शंभुनाथ अंबरदार संस्कृत नाट्य-संवाद प्रतियोगिता हुई। इंस्टीट्यूट के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रतियोगिता में नोएडा व दिल्ली के 20 विद्यालयों के 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने संस्कृत नाट्य संवाद के माध्यम से अपनी भाषा दक्षता, अभिनय कौशल, अभिव्यक्ति व मंच-प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान एमिटी स्कूल, द्वितीय स्थान इंदिरा पुरम पब्लिक स्कूल और विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा का रहा। वहीं, तृतीय स्थान कैंब्रिज स्कूल और समरविल स्कूल वसुंधरा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इस्कॉन मंदिर के सचिव बुद्धिमत्ता दास, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधीक्षक पोस्ट ऑफिस भूर सिंह मीणा, विश्व भारती विमेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसके कौल, उपाध्यक्ष एमएल नक्खासी, सचिव डॉ. वीके गंजू , वरिष्ठ समिति सदस्य डॉ सरोज कौल, प्रधानाचार्या अमिता गंजू मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें