फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेपी ग्रींस में कुत्तों की मौत पर बढ़ा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- निवासियों ने पोस्टमार्टम और कार्रवाई की उठाई मांग

- पुलिस पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेपी ग्रींस सोसाइटी में पिछले कई दिनों से कुत्तों की मौत के मामलों को लेकर विवाद बढ़ गया है। निवासियों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एक महिला निवासी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। महिला का कहना है कि पोस्टमार्टम की मांग करने पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि यदि रिपोर्ट में कुछ नहीं निकला तो उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिले हैं और प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक नहीं लग रही। निवासियों ने दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें