नोएडा। फेज-2 स्थित निजी होटल में शुक्रवार को लघु उद्योग भारती ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर शामिल होने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने सभी उद्यमियों से कहा कि राष्ट्रहित में पीएम की अपील को मानें और अपने अपने उद्यमों में पेट्रोल, डीजल की कमी करें। उस स्तर तक करें, जिससे उत्पादन प्रभावित न हो और अपील भी मान ली जाए। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। जिनकी आईटी कंपनी है, वह कम से कम कर्मचारियों को कार्यालय बुलाएं। इसके अलावा उन्होंने यूपी सरकार की ओर से बनाई गई वाणिज्यिक भवनों की नीति में सुधार के लिए उद्यमियों से उनके सुझाव साझा करने की बात कही, ताकि उद्यमी सरलता से अपना उद्यम प्राधिकरण क्षेत्रों में लगा सके और उनका बेहतर संचालन हो सके।इस मौके पर करीब 70 उद्यमियों ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कार्यक्रम संभाग अध्यक्ष पवन सिंघल, अजय गुप्ता, अमित अग्रवाल, अमित सिंघल, संजय बत्रा, रामा चावला ,अनुपम गुप्ता,एल बी सिंह,राज कुमार शर्मा,नरेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।