फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में डॉग बना विवाद: लिफ्ट में कुत्ता ले जाने पर हुई जमकर बहस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 26 Sep 2023 04:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, कोतवाली बिशरख क्षेत्र के गौर सिटी में लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने के दौरान बच्चे डर गया। 
विज्ञापन
कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने पर विवाद छिड़ गया। यह विवाद कुत्ते के मालिक और एक महिला के बीच हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़का कुत्ते को मास्क लगाकर लिफ्ट में जे जाने की कोशिश कर रहा है। तभी वहां मौजूद गार्ड शख्स को रोकता है। क्योंकि लिफ्ट के अंदर बच्चा डॉग से डर रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबी बहस होती है। 

विज्ञापन




रिपोर्ट के मुताबिक, कोतवाली बिशरख क्षेत्र के गौर सिटी में लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने के दौरान बच्चे डर गया। इसी दौरान बच्चे की मां ने भी डॉग मालिक से मना किया। मां ने कहा कि बच्चा डर रहा है। मगर डॉ. प्रिंस मानने को तैयार नहीं और बच्चे की मां के साथ बहस कर रहा है। कि वह उसी लिफ्ट से जाएगा। । इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले नोएडा के ही सेक्टर-137 में लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपना पालतू कुत्ता लेकर जा रही थी। तभी उस महिला की दूसरी महिला से बहस हो गई। लिफ्ट के अंदर कुत्ते को लेकर जाने पर दोनों के बीच बहस हुई थी। बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें