फोटो संख्या:63- राजकिय महाविद्यालय सतनाली में विद्यार्थियों को संबोधित करते रामचंदर पुनिया
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में शनिवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य जरनैल सिंह ने दीप जलाकर किया। मुख्य वक्ता रामचंद्र पुनिया ने विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
बताया कि प्रतिस्पर्धात्मक युग में सही दिशा में प्रयास, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और निरंतर कौशल विकास सफलता की कुंजी है। उन्होंने उच्च शिक्षा, सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, तथा आत्म-रोजगार की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट सेल के प्रभारी अजित सिंह ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं कॅरिअर निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।