फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु चिंतन से दूर होते हैं जीवन के कष्ट : शिवम कृष्ण महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। गांव भुन्ना तगा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास शिवम कृष्ण महाराज ने कहा कि मनुष्य के बंधन और मुक्ति का कारण स्वयं उसका मन है। इसलिए कर्म करते हुए सदैव प्रभु का चिंतन करना चाहिए। प्रभु स्मरण से जीवन के कष्ट और क्लेश दूर होते हैं। उन्होंने सृष्टि विस्तार, भूगोल और खगोल के आध्यात्मिक पक्ष का वर्णन करते हुए कहा कि कपिल भगवान ने अपनी माता देवहूति को नौ प्रकार की भक्ति का उपदेश दिया और योग को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि जीवन के अंतिम समय में जैसी बुद्धि होती है, जीव की गति भी उसी प्रकार होती है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से चिंता छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलते हुए निरंतर कर्म और भगवान के चिंतन का संदेश दिया। कथा में प्रधान पवन शर्मा, दीपक शर्मा, शीला देवी, रामवती देवी, आशा शर्मा, निशा शर्मा और सुधा शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें