फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीटा-2 में घरों में आ रहा गंदा पानी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 2 आई ब्लॉक में आ रहा गंदा पानी। स्रोत निवासी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 के आई ब्लॉक में घरों में गंदे पानी की सप्लाई होने से निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नलों से साफ पानी के बजाय गंदा पानी आ रहा है। इससे पीने और रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। निवासी गोपाल ने बताया कि कई घरों में यह समस्या सामने आ रही है। पानी की गुणवत्ता खराब होने से लोगों को बीमारियां फैलने का डर है। उन्होंने प्राधिकरण से पानी गंदा आने के कारणों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही पाइपलाइन और सप्लाई व्यवस्था की जांच कर जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की, ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें