नोएडा। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने पुश्ता रोड के पास से सवा दो किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर मजदूरों और राहगीरों को छोटी-बड़ी पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गांजा जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार पुलिस टीम जेपी विशटाउन चौकी क्षेत्र में गश्त कर जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-128 स्थित पुश्ता रोड पर गढ़ी कट के पास एक युवक गांजा लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गढ़ी शाहपुर निवासी सिद्धार्थ शर्मा (26) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।