नोएडा। नोएडा जोन में में पिछले तीन दिनों से चल रहे खंड स्तरीय उपभोक्ता समाधान मेगा शिविर दो दिनों और बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय उपभोक्ताओं की सुविधा और भारी मांग को देखते हुए लिया गया है।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक (एमडी) ईशा दुहन ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि 17 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित इस शिविर को अब 21 जुलाई तक बढ़ाया गया है। नोएडा जोन के मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि शनिवार को शिविर में 1912 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के संबंध में 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा, बिल संशोधन के 67 मामलों में से 55 का समाधान किया गया। इस शिविर के माध्यम से निगम को 350 उपभोक्ताओं से 56 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। ब्यूरो