फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सात स्कूलों में 3.04 करोड़ रुपये से होंगे निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर, क्लास रूम, शौचालय व अन्य समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर के सात स्कूलों में क्लास रूम, शौचालय व अन्य समस्याओं का समाधान होगा। ग्रेनो प्राधिकरण यहां पर कमरे बनाने के साथ शौचालय व अन्य सुविधाओं का निर्माण कराएगा। ताकि बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। प्राधिकरण ने निर्माण कार्यों का टेंडर जारी कर दिया है। जिसमें करीब 3.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 25 मई तक टेंडर चयन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि खानपुर, बल्ला की मढैया, गिरधरपुर के कंपोजिट स्कूल में 1.43 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। यहां पर क्लास रूम, बरामदे का निर्माण और बिल्डिंग की मरम्मत का काम होगा। वहीं सलेमपुर गुर्जर का कंपोजिट स्कूल में चहारदीवारी, क्लास रूम व शौचालय का निर्माण और मरम्मत कार्य भी होंगे। वहीं घंघोला व सिरसा गांव के स्कूलों में 80.51 लाख रुपये से क्लास रूम, बरामदा और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। जबकि बिरोंडा गांव के कंपोजिट स्कूल में 30.84 लाख रुपये से क्लास रूम व इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें