गांव जौनचाना से नगला केसरी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
रबूपुरा संवाद। गांव जौनचाना से नगला केसरी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्या में बेटियां भी मौजूद रहीं। विधायक की अगुवाई में बेटियों ने फीता काटकर सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 61 लाख रुपये से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह नए उत्तर प्रदेश की सकारात्मक सोच का परिचायक है, जहां नारी सम्मान और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।