गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने वॉर्ड-23 में सीवर लाइन, सड़क निर्माण और नई पानी की लाइन डालने के कार्यों का शिलान्यास किया। इससे मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती विहार के मकान नंबर 539 से मार्केट रोड तक सीवर लाइन और सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही जलभराव और टूटे रास्तों की समस्याओं का समाधान अब स्थायी रूप से किया जाएगा। गांव चक्करपुर में कैमरा म्यूजियो से विजय सिनेमा हॉल वाली गली तक पुरानी पानी की लाइन को बदलकर नई पाइपलाइन डालने के कार्य की भी शुरुआत की गई। पार्षद कुणाल यादव ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो