ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-1 सोसाइटी में दुर्गा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा समिति ने रविवार से लेक व्यू पार्क में पंडाल का निर्माण शुरू कर दिया। इस बार पंडाल पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ की तर्ज पर बनेगा। पंडाल को बनाने के लिए पश्चिम बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है। समिति के महासचिव समीर चटर्जी ने कहा कि 10 वर्षों में पूजा समिति ने श्रद्धा, सहयोग और एकजुटता के साथ अपनी यात्रा पूरी की है। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ समिति ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है।