डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने प्रोमेथियस स्कूल, सेक्टर 131 नोएडा में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारिय
नोएडा। डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन ने रविवार को प्रोमेथियस स्कूल में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सेक्टरों में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, आपातकालीन व्यवस्था, फायर सुरक्षा और नशे के कारोबार समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। विभिन्न आरडब्ल्यूए फेडरेशन और समाजसेवी संस्थाओं ने समस्याएं रखीं। पुलिस अधिकारियों ने सवालों के जवाब देते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान संस्थाओं की ओर से समस्याओं से संबंधित पत्र भी पुलिस अधिकारियों को सौंपे गए। बैठक में प्रोमेथियस स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश शर्मा, संजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो