फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरचेंज का निर्माण आखिरी चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले अफजलपुर-जगनपुर इंटरचेंज का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके रैंप का काम भी आखिरी दौर में है। नवंबर के अंत तक इस पर आवागमन शुरू कराने की तैयारी है। इसके शुरू होने से दोनों एक्सप्रेसवे के बीच आवागमन आसान हो सकेगा। करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इंटरचेंज का निर्माण करा रहा है। परियोजना को पहले दिवाली तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, बिजली की उच्च क्षमता वाली लाइन की शिफ्टिंग में देरी से निर्माण प्रभावित हुआ। अब लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इंटरचेंज के रैंप और अन्य हिस्सों का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें