नोएडा। बरौला और होशियारपुर गांव में सीवर लाइन ओवर फ्लो और चोक होने की समस्या से निवासियों को राहत मिलेगी। इन दोनों गांव में प्राधिकरण संपवेल बनवा रहा है। संपवेल एक तरह के सीवरेज पंपिंग स्टेशन होते हैं जो सीवरेज को प्रेशर के साथ खींचकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) जाने वाली लाइन में डालते हैं। इससे सीवरेज तेजी से बह जाता है। ओवर फ्लो होने की समस्या हर दिन बनी रहती है। बरौला के लिए संपवेल 4 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह सत्संग भवन से कुछ दूरी पर बनाया जा रहा है। इसी तरह सेक्टर-51 होशियारपुर के लिए संपवेल कोंडली नाले के किनारे करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। प्राधिकरण के जल विभाग के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि अगले तीन महीने में दोनों संपवेल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो