फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा ईस्टर्न पेरिफेरल: इंटरचेंज का हुआ शिलान्यास, नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

Sat, 16 Dec 2023 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

मुख्य सचिव ने कहा कि इंटरचेंज के बनने से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा। ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले इंटरचेंज का शिलान्यास हो गया है। निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य 18 माह है और खर्च 122 करोड़ रुपये होंगे।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए यीडा सिटी के गांव जगनपुर-अफजलपुर के पास बनने वाले इंटरचेंज का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस मिश्र ने शिलान्यास किया। इंटरचेंज का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य 18 माह रखा गया है। निर्माण में 122 करोड़ रुपये खर्च होंगे। किसानों के कोर्ट चले जाने से यह परियोजना पिछले छह सालों से अटकी थी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा, यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल दोनाें महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे हैं। इनके जुड़ जाने से काफी फायदा होगा। पिछले कई सालों से यह समस्या बनी हुई थी। इसमें प्राधिकरण व एनएचआई के अधिकारियों के अलावा किसानों का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि इस इंटरचेंज के बनने से नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और सुगम हो जाएगी। ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलने के साथ धन और समय की भी बचत होगी।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, एयरपोर्ट से गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर के लोगों को भी सहूलियत होगी। साथ ही आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस के लोग भी इंटरचेंज बनने पर नोएडा, ग्रेनो जाए बिना सीधे मेरठ और गाजियाबाद जा सकेंगे। वहीं इटरचेंज के चार लूप एवं चार रैंप के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे एवं ईस्टर्न पेरिफेरल के यातायात के लिए कुंडली, पानीपत, मेरठ, ग्रेनो एवं यीडा सिटी क्षेत्र के लोग जेवर एयरपोर्ट तक सीधा पहुंच सकेंगे।

इससे लगभग एक से दो घंटे की बचत होगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह, एसीईओ श्रुति, कपिल सिंह, विपिन जैन, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, शैलेंद सिंह, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुआवजा दिए जाने से निर्माण का रास्ता साफ
जगनपुर गांव के पास बन रहे इंटरचेंज से प्रभावित किसान 64़ 7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर कोर्ट चले गए थे। इंटरचेंज के निर्माण के लिए 2018 में ही कंपनी का चयन कर लिया गया था। प्रभावित किसानों को 64़ 7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने के बाद इंटरचेंज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। हालांकि इस दौरान निर्माण की लागत 75 करोड़ से बढ़कर 122 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें