ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में नया रास्ता बनाया जा रहा है। संवाद
फोटो:
कलेेक्ट्रेट में प्रवेश-निकास के लिए रास्ते का निर्माण शुरू
ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट में प्रवेश और निकास के लिए नए रास्ते का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया है। एक माह में रास्ता बनकर तैयार हो जाएगा। अभी कलेक्ट्रेट के दो गेट हैं। इसमें से सूरजपुर कस्बे की तरफ वाला गेट नियमित रूप से बंद रहता है। अफसरों ने बताया कि अधिवक्ताओं ने सूरजपुर-कासना रोड की तरफ कलेक्ट्रेट का एक और गेट बनाने की मांग की थी। अभी एक गेट बना हुआ है। उस पर काफी भीड़ रहती है। कई बार वाहन भी फंस जाते है। अब सूरजपुर कासना रोड की तरफ कलेक्ट्रेट के दूसरे छोर (पुलिस मुख्यालय की तरफ) पर एक नया गेट बनाने का काम शुरू हुआ है।