नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में रणभूमि वीकडे लीग सीजन-26 का लीग मैच खेला गया। इसमें टॉपगंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रियल्टी लीजेंड्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टॉपगन्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए। टॉपगंस के तन्मय 88 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने। वहीं श्रीधर वेदुला 3 विकेट झटक कर बेस्ट बॉलर रहे।