फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूब क्षेत्र में अवैध कालोनी बनाने के लिए की प्लाटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग कर बसा रहे कॉलोनी, 5 केस दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग कर निर्माण करने का फिर से मामला सामने आया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अलीवर्दीपुर, जलपुरा, बिसरख, हैबतपुर, एमनाबाद के डूब क्षेत्र में कॉलोनी बसा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग निर्माण सामग्री के प्रयोग के लिए भी हिंडन को प्रदूषित कर एनजीटी के नियमों की अवहेलना भी कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के सींचपाल ने 11 नामजद और अज्ञात प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ पांच केस दर्ज कराए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओखला नई दिल्ली निवासी सींचपाल सुभाष चंद ने बिसरख निवासी रिजवान, लक्ष्मण, करन सिंह, जयराम, इंदर व अज्ञात प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज कराया है। सुभाष का कहना है कि आरोपी प्लॉटिंग कर पक्के निर्माण कर रहे हैं और कॉलोनी बसा रहे हैं। वह इनकी बिक्री करने के प्रयास में भी है। कई बार निर्माण रुकवाया गया, लेकिन वह रात काम करवाते हैं। आरोपियों के खिलाफ तीन केस बिसरख कोतवाली में दर्ज कराए गए हैं। इसके अलावा झांसी के रहने वाले सेम, पवन, बिसरख निवासी पंकज, राम हरीश, नबी हसन के खिलाफ भी बिसरख थाने में केस दर्ज कराया गया है। इन पर एमनाबाद तट बंध के पास रोड़ी बदरपुर की पिसाई, धुलाई कर कचरा एवं गंदा पानी हिंडन नदी में डालकर प्रदूषित करने का आरोप है। वहीं, विक्कल नाम का आरोपी भी बिसरख क्षेत्र में इसी तरह हिंडन को प्रदूषित कर रहा है। इससे पहले भी डूब क्षेत्र में प्लॉटिंग करने पर सिंचाई विभाग केस दर्ज करा चुका है। इसके बावजूद आरोपी लगातार प्लाटिंग कर भोले भाले लोगों को फंसाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें