फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट के ईकोटेक-16 में सुधरेगी कनेक्टिविटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 24, 60 और मीटर चौड़ी तीन पेरीफेरल रोड बनाएगा प्राधिकरण
विज्ञापन

- ईकोटेक-16 में इन सड़कों के निर्माण पर 42 करोड़ होंगे खर्च
- उद्यमियों को होगी सुविधा, मिल सकेगा भूखंडों पर कब्जा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सुनपुरा और धूम मानिकपुर गांवों की जमीनों को शामिल कर बसाए जा रहे ईकोटेक-16 सेक्टर का विकास तेज होगा। यहां प्राधिकरण तीन पेरीफेरल रोड बनाएगा। इनके बनने से जहां उद्यमियों को उनके भूखंड पर कब्जा दिया जा सकेगा। इससे उद्यमियों को जहां फायदा होगा। वहीं स्थानीय लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। 130 मीटर रोड और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से भी यह इलाका सीधे जुड़ जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक जमीनों के विवाद की वजह से यहां विकास कार्य नहीं शुरू हो पा रहे थे। अब यहां करीब 42 करोड़ रुपये खर्च कर तीन पेरीफेरल रोड बनाई जा रही हैं। इनकी चौड़ाई 24 मीटर, 60 मीटर और 80 मीटर रहेगी। 60 और 80 मीटर चौड़ी पेरीफेरल रोड पर सर्विस लेन भी प्राधिकरण बनाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्राधिकरण ने शुरू कर दी है जिससे तेजी से काम हो सके। करीब दो साल में इन सड़कों को बनाने का काम पूरा किया जाना है। प्राधिकरण इन सड़कों का काम अगले महीने शुरू करने की तैयारी में है। प्राधिकरण इन सड़कों को बनाने वालों की पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय करेगा जिससे बनने के तुरंत बाद सड़कें खराब नहीं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
नॉलेज पार्क-5 का मिनी डी पार्क संवरेगा
प्राधिकरण ग्रेनो वेस्ट में ही नॉलेज पार्क-5 में मौजूद मिनी डी पार्क को संवारेगा। यहां जरूरी काम जहां कराए जाने हैं। वहीं तीन साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी एक ही एजेंसी को सौंपी जानी है। करीब 21 लाख रुपये इस काम पर खर्च किए जाएंगे। सेेक्टर म्यू-1 में भी सर्विस लेन पर ग्रीनबेल्ट का विकास किया जाना है। इस काम पर करीब 46 लाख रुपये प्राधिकरण खर्च करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें