-बिसरख में संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के पदाधिकारियों ने बिसरख में संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। जहां बताया गया कि जिले में नगर, ब्लॉक, मंडल स्तर की कमेटियों को गठन पूरा कर लिया है। इन दिनों बूथ स्तर पर कमेटी बनाई जा रही है। जल्द ही इनको पूरा कर लिया जाएगा। अब संगठन स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि तीन माह से चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान तय किये गए लक्ष्य हासिल कर लिए है। ब्लॉक, नगर तथा मंडल स्तर पर मंडल नामकरण के साथ ही कमेटियों का गठन किया जा चुका है। अगली तैयारी बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की है। बीमार बूथों को स्वस्थ करना होगा। मजबूत कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने का कार्य प्रगति में है। इसको चालू माह में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दों को लेकर आंदोलन किए जाएंगे। इसको लेकर संगठन तैयार है। मीडिया प्रभारी दुष्यंत नागर ने कहा कि हमारे पास मंडल और बूथ स्तर पर भी मजबूत संगठन खड़ा हो गया है।
इस अवसर पर मुुकेश शर्मा, चरण सिंह, किशन शर्मा, गौतम सिंह, धर्म सिंह, देवेश चौधरी, कपिल भाटी, कैलाश बंसल, पुनीत मावी, दयानंद नागर, हरेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, सुबोध भट्ट, सचिन जीनवाल, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नागर, धर्मवीर प्रधान, अक्षय कोरी, चंद्रशेखर वर्मा, सचिन भाटी, ओमकार राणा, यश भाटी, गौरव लोहिया, पवन भाटी, संदीप भाटी, सौरभ चेची, अजय अत्री कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।