फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस ने महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यमुना सिटी। देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बिलासपुर में बैठक आयोजित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि प्रशासन का उपयोग जनता की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है और लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की ओर से आयोजित इस बैठक में महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए जनता को गुमराह कर रही है। बैठक में किसानों की समस्याओं और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे को भी उठाया गया। नेताओं ने कहा कि किसानों की अनदेखी हो रही है और उनका उत्पीड़न बढ़ रहा है। इस दौरान बिलासपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष यूनुस कुरैशी, हाजी तफ़्सीर आलम, यूनुस कुरैशी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. रतनपाल सिंह, श्रीति कुमारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें