नोट- फोटो हैं।
-दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुपुर्दे खाक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। निधन की खबर फैलते ही नोएडा के सेक्टर-40 के एफ ब्लॉक स्थित उनके आवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम नरेश, सलमान खुर्शीद, राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा, मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी समेत कई बड़े नेता पहुंचे।
शाम में उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पुरुषोत्तम नागर, दिनेश अवाना समेत अन्य नेता मौजूद रहे।