फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने सीएम को भेजा ज्ञापन-

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नूंह उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। - फोटो : ????
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन सीएम को भेजा
विज्ञापन

नूंह। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रहे एवं पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने सोमवार को मेवात के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के नाम का विभिन्न मांगों का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। इसमें मेवात को रेलवे लाइन से जोड़ने, नूंह से फिरोजपुर झिरका तक सड़क को फोर लाइन बनाने, मेवात में विश्वविद्यालय खोलने, बिजली-पानी की समस्या का समाधान करने और जिले के करीब 50 हजार ड्राईवरों के लाइसेंस को रिन्यू करने सहित एक दर्जन मुद्दे शामिल हैं। इस मौके पर अजय सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं। मेवात के हितों के लेकर हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनको पूरा नहीं कर देती। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते तो मेवात की उपरोक्त सभी मांगों को पूरा कराते लेकिन अब मेवात की जनता के साथ मिलकर वह सभी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, ओबीसी के चैयरमैन खुरशीद रनियाली, हाजी अख्तर, अमन अहमद, सनाउल्लाह, ऐडवोकेट फखरूदीन, मुबारिक मलिक सहित काफी प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें