फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस ने चलाया वोट चोरी अभियान, हस्ताक्षर करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे वोट चोरी अभियान के तहत रविवार को नई दिल्ली और महरौली में लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नई दिल्ली में जमरुदपुर स्थित कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कसाना ने की जबकि महरौली के मसूदपुर में आयोजित अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेश चौहान ने किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनता के वोट देने के अधिकार पर प्रहार किया है। राहुल गांधी ने हाल ही में दो विधानसभा क्षेत्रों के उदाहरण पेश कर भाजपा की वोट चोरी साजिश का पर्दाफाश किया है। देशभर में कांग्रेस के नेतृत्व में चल रहे अभियान के जरिये दिल्ली के कार्यकर्ता जनता को जागरूक कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें