फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को कम मजदूरी की जांच हो : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कामगार महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के बावजूद कम मजदूरी पर चिंता जताई। शनिवार को उन्होंने दिल्ली सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित महंगाई के कारण पुरुषों की एकमात्र कमाई से परिवार का गुजारा न चलने पर महिलाओं को मजबूरी में काम करना पड़ रहा है लेकिन दिल्ली स्टेट फ्रेमवर्क इंडिकेटर रिपोर्ट-2023-24 के अनुसार, महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम दैनिक मजदूरी मिल रही है। यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट की रिटायर्ड महिला जज की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने की मांग की जो एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपे ताकि महिलाओं को पुरुषों के बराबर वेतन सुनिश्चित हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें