फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत एक्सपो में दिखेगा शिक्षा व तकनीक का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 23 से 25 अप्रैल तक भारत शिक्षा एक्सपो का आयोजन होगा। इसमें शिक्षा, तकनीक व कौशल विकास का संगम दिखाई देगा। इसमें छात्रों को प्रतिभा, नवीन परियोजनाओं और शैक्षणिक कौशल प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने हाल ही में जनपद के शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है। उन्होंने कहा है कि इस एक्सपो के माध्यम से स्टॉलों पर पाठ्यक्रमों की स्पष्ट जानकारी, डिजिटल प्रस्तुति व काउंसलिंग सुविधा मिलेगी। हैकाथॉन, आइडियाथॉन, स्टार्टथॉन, डिजाइन थिंकिंग सेशन, काउंसलिंग सेशन, सफलता की कहानी, क्विज, नुक्कड़ नाटक, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं और ज्ञान साझा करने के सेशन से शिक्षा के क्षेत्र में निखार आएगा। नए जमाने के कोर्सेज की पूरी जानकारी यहां उपलब्ध होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें