फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट में इस साल 5,177 खुले नए खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ महीने में 5 हजार से ज्यादा लोग योजना से जुड़े
विज्ञापन


-5 साल की अवधि पर मिलेगा 7.5% तक ब्याज



संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। पोस्ट ऑफिस पर आज भी लोगों को भरोसा है। इसका बड़ा उदाहरण गौतमबुद्ध नगर जिले में सामने आया है। इस साल पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम में 5,177 से अधिक लोगों ने नया खाता खुलवाया है। यह आंकड़ा बताता है कि तमाम आधुनिक सुविधाओं के बावजूद आम लोग अभी भी सरकारी सुरक्षित योजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।



गौतमबुद्ध नगर में इस साल 1 अप्रैल से नवंबर 2025 तक कुल 5,177 लोगों ने पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम में नया खाता खोला है जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। इस स्कीम को हर तबके के लोगों ने अपनाया है। चाहे नौकरीपेशा हों, वरिष्ठ नागरिक हों, छोटे व्यवसायी हों या गृहिणियां। टर्म डिपॉजिट स्कीम का एक और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि इसका खाता एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। परिपक्वता के बाद जमा अवधि को आगे बढ़ाने की सुविधा भी उपलब्ध है। ब्याज की गणना हर तिमाही की जाती है, जबकि भुगतान साल में एक बार किया जाता है। भारत सरकार द्वारा समर्थित होने के कारण यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है, यही वजह है कि नोएडा हजारों लोग इसे जोखिममुक्त विकल्प के रूप में पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन




क्या है पूरी योजना?

पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम, जिसे टाइम डिपॉजिट स्कीम भी कहा जाता है, 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए पूरी तरह सुरक्षित निवेश योजना मानी जाती है। इसकी खासियत यह है कि इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये जमा कर खाता खोला जा सकता है और 10 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक इसका लाभ ले सकता है।
विज्ञापन


पोस्ट ऑफिस की योजनाओं पर लोग भरोसा जता रहे हैं। सुरक्षित निवेश, बेहतर ब्याज और सरकारी भरोसे के कारण यह स्कीम इस वर्ष की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बचत योजनाओं में शामिल है।
-भूर सिंह मीणा, प्रवर डाक अधीक्षक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें