रबूपुरा (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होने जा रहा है। दूसरी ओर युवा रोजगार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बताया कि एयरपोर्ट की जमीन के असली मालिक लगातार अपने हक के लिए परेशान हो रहे हैं। अगर जल्द किसानों और युवाओं को उनका अधिकार न मिला तो किसान आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।