फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिवसीय शितो-रियू कराटे टेक्निकल सेमिनार का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-1 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय शितो-रियू कराटे टेक्निकल सेमिनार का रविवार को समापन हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण शिविर में भारत समेत रूस, मलेशिया और नेपाल के करीब 150 खिलाड़ियों और 50 प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। विश्व शितो-रियू कराटे के अध्यक्ष काइचो गेंजो इवाता ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कराटे की तकनीकी बारीकियों, सही स्टांस, किहोन, संतुलन, गति और उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भारत शर्मा ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयार करने में मदद करते हैं। स्कूल प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखे जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को देश में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें