फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हवन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-55 के सेंट्रल पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन-पूजन के साथ विधि-विधान से समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र और परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। कथा के समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल, महासचिव डॉ. नीरज शर्मा, ऑडिटर विद्या रावत, दिनेश मिश्रा, जोगेंद्र शर्मा समेत कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें