नोएडा। होशियारपुर में रविवार को भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में पंचायत हुई। इसमें नोएडा प्राधिकरण की ओर से जल-सीवर के स्थायी कनेक्शन के लिए कैंप नहीं लगाए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण नियमानुसार शुल्क देने को तैयार हैं, इसके बावजूद कनेक्शन के लिए कैंप नहीं लगाया जा रहा है। पंचायत में गांवों की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने की मांग भी उठी। ग्रामीणों ने मेट्रो स्टेशन, अंडरपास और चौराहों जैसी सार्वजनिक सुविधाओं पर संबंधित मूल गांवों के नाम दर्ज करने की मांग की। महानगर अध्यक्ष दीपू यादव ने जल्द कैंप नहीं लगाने पर प्राधिकरण कार्यालयों के घेराव की चेतावनी दी। ब्यूरो